20 C
New York
Tuesday, May 30, 2023

Buy now

spot_img

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब पंजाब में शुक्रवार से सह-रोगों से पीडि़त 18-44 उम्र के व्यक्तियों का मुफ्त टीकाकरण शुरू – बलबीर सिंह सिद्धू

चंडीगढ़, 13 मई:

पंजाब सरकार से सह-रोगों से पीडि़त 18-44 उम्र के व्यक्तियों और सरकारी और प्राईवेट सैक्टरों में 18-44 उम्र समूह के स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवारों के लिए टीकाकरण मुहिम शुरू करने जा रही है।

यह प्रगटावा करते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि इस मुहिम के लिए राज्य भर में 157 कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित किये गए हैं।

स. सिद्धू ने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत 22 सह-रोगों की सूची में से एक या अधिक सह-रोग वाले 18-44 साल उम्र वर्ग लोगों को टीके लगवाए जाएंगे। इन विशेष सह -रोगों से पीडि़त कोई भी व्यक्ति वैध आई.डी. प्रमाण और डाक्टर की पर्ची/सर्टिफिकेट के साथ नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाकर कोविड का टीका लगवा सकता है।

इसके इलावा हैल्थ केयर वर्करों के पारिवारिक मैंबर भी टीका लगवाने के लिए इन केन्द्रों पर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 18-44 साल उम्र वर्ग के लिए टीकाकरण चरणबद्ध ढंग से शुरू किया गया है और कमजोर और अन्य ज्यादा जोखिम वाले वर्गों को पहल के आधार पर कवर किया जा रहा है। इस उम्र वर्ग के सभी योग्य व्यक्तियों को जल्द टीका लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 41,33,561 व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। कुल 34,40,356 लोगों ने पहली खुराक प्राप्त की है जबकि 6,93,205 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। राज्य को अब तक 43,07,640 खुराकें प्राप्त हुई हैं जिनमें से राज्य की तरफ से 1 लाख खुराकें इस उम्र वर्ग के लिए खुद खरीदी गई हैं।

स. सिद्धू ने सभी लोगों से अपील की कि वह जल्द से जल्द कोविड का टीका लगवाने और कोविड सम्बन्धी उचित व्यवहारों की पालना करें क्योंकि यह महामारी से निपटने का एकमात्र साधन हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles