वैलेंटाइन डे से पहले रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक के लिए खास गिफ्ट शेयर किया है। यह एक चॉकलेट जार है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- खास अपने जीजू के लिए, स्पेशल कंसाइनमेंट रास्ते में है। इसके पहले भी रणवीर ने निक जोनस के जिम वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था- ओहो जीजू, डोले शोले।
ऐड के लिए बना था पर्सनलाइज जार
इसके पहले रणवीर ने न्यूटेला इंडिया के साथ पेड पार्टनरशिप के जरिए अपना पर्सनलाइज्ड चॉकलेट जार शेयर किया था। इसी दौरान उन्होंने निक जोनस का चॉकलेट जार भी तैयार करवाया। जिसे उन्होंने वैलेंटाइन वीक में शेयर किया है। रणवीर ने इस फोटो पर निक को टैग किया था, जिसके बाद निक ने भी इसे शेयर किया और लिखा- लव इट ब्रो।
प्रियंका ही नहीं निक के साथ भी रणवीर की कैमिस्ट्री
प्रियंका और रणवीर की कैमिस्ट्री बाजीरावा मस्तानी में बेहद पसंद की गई थी। वहीं वे अक्सर प्रियंका के साथ सोशल मीडिया बेंटर में भी शामिल होते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से निक और रणवीर की सोशल मीडिया पर मौजूदगी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
Related posts
Subscribe
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Quick Cook!
Review Of Healthy Breakfast Meals For Energy Boost
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Quisque hendrerit fringilla enim, ut scelerisque dui. In hac habitasse platea dictumst….